‘वोट बचाओ देश बचाओ अभियान’ में सोनाखान से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

BIRENDRA KUMAR SEN

October 27, 2026

‘वोट बचाओ देश बचाओ अभियान’ में सोनाखान से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

बलौदाबाजार/सोनाखान:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे “वोट बचाओ देश बचाओ अभियान” के तहत बलौदाबाजार जिले में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और आमजन को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराने के लिए विशेष रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त प्रभारी शरद अहेर तथा बलौदाबाजार जिला प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रभारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा और मतदान के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे, कसडोल विधायक संदीप साहू, भाटापारा विधायक इन्द्र साव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक साहू, प्रवीण सेन, गुरुदयाल यादव, रविशंकर बंजारे, दयाराम वर्मा एवं भानुप्रताप वर्मा सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
अभियान में सोनाखान क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोनाखान से पहुंचे प्रमुख कार्यकर्ताओं में सिद्धांत मिश्रा, राम शंकर साहू, इतवारी राम साहू, जान मोहम्मद खान, धरम सिंह रात्रे, दिनेश ठाकुर, अम्रध्वज यादव, संपत ठाकुर, गोपाल प्रसाद, तुकाराम मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment