छुरा/ गरियाबंद :- नवरात्रि के बाद नगर पंचायत छुरा अंतर्गत होने वाले शाही दशहरा का आयोजन इस बार 24 अक्टूबर दिन शनिवार को सम्पन्न होंगी l मिली जानकारी के अनुसार ग्राम समिति के अध्यक्ष ओमकार शाह, राजकुमार यष्पेन्द्र शाह के दिशानिर्देश मे यह आयोजन सम्पन्न होगा l 24 अक्टूबर दिन शनिवार को रात्रि 9 बजे रावणभाटा मे सम्पन्न होगा, तत्पश्चात रात्रि 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम मे डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा, इस बार रावण दहन कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम रावणभाटा मे ही सम्पन्न होगा lरामलीला का मंचन कार्यक्रम पर विशेष तैयारी की जा रही है l रामलीला का मंचन कार्यक्रम रावण दहन के पूर्व होगा l
डीजे डांस मे इनाम सामूहिक नृत्य मे 10000, द्वितीय 5000,तृतीय 2000, एकल नृत्य मे प्रथम 5000,द्वितीय 2500, तृत्य 1000, युगल मे प्रथम 7000, द्वितीय 3000, तृतीय 1500 इनाम है, प्रत्येक प्रतिभागी को सात्वना पुरस्कार दिया जायेगा l प्रतियोगिता मे प्रवेश निशुल्क है l इस पुनीत कार्यक्रम मे दशहरा समिति के प्रतिनिधि बजरंग पाण्डेय,रिंकू सचदेव, कुलेश्वर सिन्हा, कुमार, रंजन ध्रुव,संत निर्मलकर जोर शोर से तैयारी मे लगे है l ग्राम समिति छुरा ने सभी क्षेत्रवासियो को इस कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील किये है l


