सोनाखान में ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान का आयोजन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च
सोनाखान। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, नई दिल्ली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान मुख्यालय में ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर लोकतंत्र और मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ कर उसके महत्व को समझाया गया। कार्यकर्ताओं ने मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
इस आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक सहित जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, दिगेश यादव, तुषार निषाद, अनिल यादव, लौरिक यादव, मदन निषाद, बृजलाल पैकरा, रामसाय यादव, मोहन पैकरा, जागेश्वर ठाकुर, अजय देवदास, दशरथ, विनय कुमार, डायमंड यादव, बसंत कुमार, धनीराम, धनेश्वर, सालिक राम पटेल, देवेंद्र पैकरा, राम प्रसाद, सुशील साहू, गोपी साहू, रामायण पैकरा एवं धनीराम नाग सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से मताधिकार के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया।


