राष्ट्रीय मुद्दों व जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल: तहसील कार्यालय का घेराव कर फूंका पुतला,आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी
सोनाखान/बिलाईगढ़: बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के दिशा-निर्देश तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व स्थानीय मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘वोट चोरी’ के राष्ट्रीय मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रुख का समर्थन किया गया।
इसके साथ ही सोनाखान अंचल की बदहाल व जर्जर सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत की मांग को लेकर तहसील कार्यालय का एक दिवसीय घेराव व धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर शासन को चेतावनी दी कि यदि सड़कों की मरम्मत जल्द नहीं कराई गई, तो आंदोलन को 5 चरणों में और उग्र किया जाएगा।
चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा:
* प्रथम चरण: तहसील कार्यालय का सफल घेराव (सम्पन्न)।
* द्वितीय चरण: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय गिरौदपुरी का घेराव।
* तृतीय चरण: कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार का घेराव।
* चतुर्थ चरण: शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आने वाले मुख्यमंत्री, मंत्रियों व नेताओं को हेलीकॉप्टर के बजाय पिथौरा-बया-राजादेवरी-सोनाखान सड़क मार्ग से लाने हेतु जनआंदोलन।
* पंचम चरण: 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर वीआईपी नेताओं को हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग (पिथौरा, बया, चांदन, राजादेवरी, सोनाखान से गिरौदपुरी) से सफर कराने हेतु विरोध प्रदर्शन।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि और बाबा गुरु घासीदास के जयकारे के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम की अगुवाई व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने किया।
हजारों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
धरना-प्रदर्शन में महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, सरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष भीषम प्रसाद साहू, राजा अग्रवाल, राज कुमार जांगड़े, सुश्री लता जाटवर, प्रेमशीला नायक, मिथिलेश चेतन डडसेना, सरपंच फुलेश्वरी साहू, आरती मिश्रा, फूलमती भारद्वाज, रीना साहू, कुसुम साहू, पदमा साहू, सुलोचना बरिहा, शिवकुमारी साहू, निर्मला साहू, किशोर निराला, गोप लाल पटेल, राज महंत पी.के. धृतलहरे, मोती साहू, सतीश साहू, रामशंकर साहू, घनश्याम बारले, योगेश साहू, प्रकाश साहू, प्रियांशु जांगड़े, मंडल अध्यक्ष इतवारी साहू, धरम रात्रे, गजेंद्र पटेल, सरकार वर्मा, रवि बंजारे, चंद्रशेखर नायक, जान मोहम्मद खान, प्रमोद साहू,विरेन्द्र सेन,गजानंद पटेल,पृथ्वी सिंह,सुमन चौहान,सुनील प्रधान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बूथ, सेक्टर व ब्लॉक पदाधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।