जंगली सूअर का शिकार: मांस और शिकार सामग्री के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

BIRENDRA KUMAR SEN

October 12, 2026

जंगली सूअर का शिकार: मांस और शिकार सामग्री के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बया: देवपुर परिक्षेत्र के डूमरपाली जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने और उसका मांस रखने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वनमंडलाधिकारी (बलौदाबाजार) पंकज कुमार कमल एवं उप वनमंडलाधिकारी (कसडोल) अनिल वर्मा के निर्देशन में, देवपुर परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार पैकरा के नेतृत्व में वन अमले द्वारा बया परिक्षेत्र के डूमरपाली परिसर में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डूमरपाली में कुछ लोगों द्वारा जंगली सूअर के मांस का अवैध भंडारण किया गया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने संदेही व्यक्तियों के घरों में दबिश देकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान:

  • पूरन (पिता जेठूराम भोई) के घर से 0.100 किग्रा ताजा मांस बरामद हुआ।
  • रविशंकर जगत और पीताम्बर (पिता बेदराम दीवान) के घर से 0.500 किग्रा पका हुआ मांस जब्त किया गया।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी राजकुमार (पिता घसिया बरिहा) ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने बिजली का करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार किया था और उसका मांस बेचा था।

जब्त सामग्री: कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने कुल 0.100 किग्रा ताजा मांस, 0.500 किग्रा पका हुआ मांस, 1 किग्रा उबला हुआ मांस, शिकार में प्रयुक्त जी.आई. तार (0.700 किग्रा) और 13 नग लकड़ी की खूंटी जब्त की है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी: सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की विभिन्न धाराओं [2(16), 9, 39(3) और 51] के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय कसडोल में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने सभी आरोपियों को उपजेल बलौदाबाजार भेजने का आदेश दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment