सेवा संकल्प अभियान: ग्राम भलेसर के आंगनबाड़ी केंद्र में संपन्न हुआ ‘आंगन की सेवा’ कार्यक्रम, माताओं की गोद भराई और बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

BIRENDRA KUMAR SEN

October 6, 2026

सेवा संकल्प अभियान: ग्राम भलेसर के आंगनबाड़ी केंद्र में संपन्न हुआ ‘आंगन की सेवा’ कार्यक्रम, माताओं की गोद भराई और बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम भलेसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में ‘आंगन की सेवा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेत्री हुलसी चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों से कविताएं और चुटकुले सुनकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती माताओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं और बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य और संतुलित पोषण के महत्व पर चर्चा की। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए इनसे लाभान्वित महिलाओं से सीधा संवाद किया।

इस अवसर पर महासमुंद ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा से चुनेश्वरी साहू, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रा तांडेकर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजू साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment