ईंटा भट्ठा में बंधक बनाए गए मजदूरों को सकुशल कराया गया मुक्त

SARJU PRASAD SAHU

April 24, 2025

ग्राम गंगरौली जिला गोंडा उत्तर प्रदेश में ग्राम मल्दी निवासी परिवार को बनाया गया था बंधक

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना सुहेला एवं जिला गोण्डा पुलिस के प्रयासों से बंधकों को कराया गया मुक्त

अपने गृहग्राम सकुशल वापस आने पर मजदूरों द्वारा पुलिस अधीक्षक से भेंट कर किया गया धन्यवाद ज्ञापित

आवेदक मंटोरिया भाई ध्रुव निवासी ग्राम मल्दी द्वारा सूचना प्रदान किया गया कि उसके *परिवार के सदस्यों को ग्राम गंगरौली जिला गोण्डा उत्तर प्रदेश में ईंट भट्ठा में काम करने के लिए बंधक बना लिया गया है। साथ ही उनके मोबाइल आदि को भी छीनकर रख लिया गया है एवं उन्हें प्रताड़ित* किया जा रहा है। की सूचना पर *नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में थाना सुहेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला गोण्डा उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम से संपर्क किया गया एवं आपसी समन्वय स्थापित कर बंधक मजदूरों को उक्त ईंट भट्ठा से सकुशल मुक्त कराया गया। तत्पश्चात उक्त सभी मजदूर सकुशल वापस अपने गृहग्राम लौटे। *आज दिनांक 24.04.2025 को पुलिस द्वारा बंधक मजदूरों को सकुशल मुक्त कराने हेतु किए गए प्रयासों के लिए संबंधित परिवार द्वारा अत्यंत प्रसन्न मुद्रा में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता से भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “ईंटा भट्ठा में बंधक बनाए गए मजदूरों को सकुशल कराया गया मुक्त”

Leave a Comment