बिलाईगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
बिलाईगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बिलाईगढ़ स्थित विधायक कार्यालय में एक श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिलाईगढ़ मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान सपूतों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरें ने दोनों विभूतियों को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को एकजुट किया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और दृढ़ नेतृत्व से सेवा एवं समर्पण की एक अनूठी मिसाल कायम की। दोनों महापुरुषों का जीवन और उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा व आपसी सद्भाव तथा शास्त्री जी के सादगी और कर्तव्यनिष्ठ जीवन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरें, शेखर भट्ट, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष आशीष भट्ट, भगवानु जायसवाल, यशवंत साहू, धनसाय साहू, विनोद साहू, ओम सारथी, मिथलेश लहरें, खगेश पटेल, संजय साहू, सुनील भारद्वाज, नो कुमार चंद्र, अर्जुन रात्रे, भूषण लहरें, चिंता निराला, दिलेश्वर तेंदुलकर, अविनाश वर्मा, राजकुमार कमल, रमेश साहू, टुकेश सोनवानी, अरविंद जांगड़े समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।