आमाकोनी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ

MOTI LAL

April 25, 2025

आमाकोनी/बागबाहरा 24 अप्रैल 2025 ।। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ के द्वारा समस्त ग्राम पंचायत में आज अटल सुविधा केंद्र का बड़े हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। जिला महासमुंद ब्लॉक बागबाहरा के ग्राम पंचायत आमाकोनी में भी अटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ आमंत्रित जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के उपस्थिति में किया गया। जिला कोषाध्यक्ष भाजपा महासमुंद श्री थान सिंह दीवान जी एवं बागबहरा ब्लॉक करारोपण अधिकारी, श्री केजु ठाकूर एवं सरपंच श्रीमती मीरा दीवान, उपसरपंच योगेश्वरी बघेल, रोजगार सहायक ईशर लाल दीवान , सचिव रिखी राम ढीढी, जनक एवं पंचगण सहित ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे. सीएससी संचालक VLE उदेश्वर कुमार डिजिटल साथी के रूप उपस्थित होकर इस अवसर पर ग्रामीणों को aeps(आधार कार्ड) के जरिए उनके खाते से पैसे निकासी करने एवं कुछ अभ्यर्थीयों का ऑनलाइन आवेदन भी भरा। आगे इस अटल डिजिटल सेवा केंद्र का संचालन भी सीएससी संचालक द्वारा ही किया जाना है।

  • प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ में लगभग 8166 डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “आमाकोनी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ”

Leave a Comment