बलौदाबाजार। 23 सितम्बर 2026 जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार गेंदले ने भाटापारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा, शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों तथा संकुल शैक्षिक समन्वयकों की समीक्षा बैठक गुरुकुल हायर सेकेंडरी विद्यालय, भाटापारा में ली।
बैठक में प्रशस्त एप, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण, नशा मुक्त विद्यालय, एमबीयू वैलिडेशन, अपार आईडी, बालवाड़ी, आईसीटी, यू-डाईस, विद्यार्थियों की जीपी एंट्री, शिक्षकों की प्रोफाइल एंट्री, स्कूल प्रोफाइल एंट्री तथा ड्रॉप बॉक्स में बच्चों को इम्पोर्ट करने सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
इसके अलावा जेम पंजीयन, एसएनए स्पर्श, आईसीटी योजना, रंगाई-पोताई, व्हीएसके 2.0 के नवीन वर्जन तथा ‘लईका चिन्हारी’ एप के माध्यम से सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के सर्वे की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
बैठक में एफएलएन किट का नियमित उपयोग एवं सभी स्कूलों में 100 प्रतिशत उपलब्धता, एफएलएन पुस्तक स्कैनिंग को पूर्ण करना, अभ्यास पुस्तिका, रचनात्मक लेखन तथा एफएलएन के अंतर्गत मुस्कान पुस्तकालय को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रतिमाह चर्चा पत्र डाउनलोड कर पढ़ने तथा एफएलएन के अंतर्गत शनिवार को बैगलेस डे आयोजित किए जाने की जानकारी ली गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को शालाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा राज्य एवं जिले द्वारा चाही गई आवश्यक जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा नरेन्द्र वर्मा सहित बीईओ, प्राचार्य, बीआरसी एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहें