गिरौदपुरी धाम में भव्य रक्तदान शिविर संपन्न, युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया 56 यूनिट रक्तदान

BIRENDRA KUMAR SEN

August 30, 2026

गिरौदपुरी धाम में भव्य रक्तदान शिविर संपन्न, युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया 56 यूनिट रक्तदान

गिरौदपुरी धाम:(विरेन्द्र सेन रिपोर्टर) परमपूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की पावन तपोभूमि एवं धर्मनगरी गिरौदपुरी धाम के ग्राम पंचायत भवन में आज, 30 अगस्त को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। गिरौदपुरी धाम विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 56 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

​रक्तदान शिविर में संकट मोचन ब्लड बैंक, शिवरीनारायण की स्वास्थ्य टीम ने अपनी सेवाएं दीं और पूरी सुरक्षा व मानकों के साथ रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न कराया।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संस्थापक व समाजसेवी लक्ष्मीनारायण साहू, नोबल डहरिया, रामलाल बौद्ध, नंद कुमार पटेल सहित क्षेत्र के अनेक युवाओं और समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।

​आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। शिविर व समिति से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91 92016 03610 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment