बिलाईगढ़। विधायक कविता प्राण लहरे अपनी सरलता, सहजता और कुशल व्यक्तित्व के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान रखती हैं। कम उम्र में विधायक बनने के कारण भी वे क्षेत्र के युवाओं और आमजन के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विधायक कविता प्राण लहरे ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर सैकड़ों भाइयों को राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश दिया।
राखी बांधने के कार्यक्रम में भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव, सारंगढ़ जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, सरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष भीसम प्रसाद साहू, बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष लखेश्वर देवांगन, युवा नेता आकाश पांडे, राजमहंत पी. के. धृतलहरे, दया दास महंत, नगर अध्यक्ष मोती साहू, रामशंकर साहू, सतीश साहू, घनश्याम बारले सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, कार्यकर्ता और विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
विधायक कविता प्राण लहरे का इस तरह आमजन और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व मनाना लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। क्षेत्र की माताएं, बहनें, कार्यकर्ता और आमजन विधायक को अपने बीच पाकर उत्साहित और हर्षित नजर आए।
रक्षाबंधन के अवसर पर विधायक की आत्मीयता और लोगों से सीधे जुड़ने की पहल की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है। आमजन ने भी इस अवसर पर विधायक कविता प्राण लहरे के प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया।