लावारिस हालत में मिला 10 दिन का नवजात, डायल-112 टीम ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

TEJASWI NATH SONI

August 24, 2026

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल सामने आई है। मोनेट रोड स्थित चिरकुतहीन माता मंदिर के पास लावारिस हालत में मिले करीब 10 दिन के नवजात शिशु को डायल-112 की टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार 24 अगस्त 2026 को सुबह करीब 6:37 बजे डायल-112 पुलिस टीम को सूचना मिली कि मंदिर के पास एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने नवजात को सुरक्षित अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), मंदिर हसौद पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच के बाद शिशु को अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी आवश्यक देखभाल की जा रही है।

इस मानवीय कार्यवाही में मंदिर हसौद टाइगर-1 के पुलिसकर्मी आर. राजेश यादव एवं चालक टिकेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं, नवजात को मौके पर छोड़कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नवजात की सुरक्षा और उचित देखभाल के लिए संबंधित विभाग को भी सूचना दी है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment