सोनाखान। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही बहस के बीच सोनाखान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक सोनाखान स्थित शहीद वीर वाटिका गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर हटाने, बढ़े हुए बिजली बिल को कम करने और घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से फार्म भरवाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के मार्गदर्शन तथा बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे की सहमति से आयोजित की गई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित विषयों और पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों और बढ़े हुए बिजली बिल से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करना होगा।
बैठक में स्मार्ट मीटर हटाने, बिजली बिल में बढ़ोतरी को कम करने तथा उपभोक्ताओं के फार्म घर-घर जाकर भरवाने को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठनात्मक रूप से अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
बैठक के अंत में सोनाखान मंडल कांग्रेस अध्यक्ष इतवारी राम साहू ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मंडल अध्यक्ष इतवारी राम साहू, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनी राम नाग, गोपी साहू, तुषार निषाद, धीर सिंह नेताम, रामसाय यादव, रामकुमार ध्रुव, जनक राम विश्वकर्मा, लोरीक यादव, हरि राम नाग, जागेश्वर ठाकुर, अनिल यादव, सुशील साहू, दशरथ ठाकुर, सदानंद नेताम, महिंद सिंह ठाकुर, गोपाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
सोनाखान में आयोजित इस बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल के मुद्दे को लेकर संगठनात्मक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर संपर्क कर उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को सामने लाने की बात कही गई है।