मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में ग्राम रिकोकला में मनाई गई स्व. राजीव गांधी जयंती-प्रमोद कुमार साहू

BIRENDRA KUMAR SEN

August 20, 2026

मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में ग्राम रिकोकला में मनाई गई स्व. राजीव गांधी जयंती-प्रमोद कुमार साहू

रिकोकला।20/08 /2026 –भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्राम रिकोकला में कांग्रेस परिवार एवं ग्रामीणजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष बया प्रमोद कुमार साहू की अगुवाई में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक, संचार एवं युवा शक्ति के क्षेत्र में नई दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका जीवन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रिकोकला के सरपंच राज दीवान, उपसरपंच प्रतिनिधि हीरालाल दीवान, टेकराम डड़सेना, राजेंद्र सोनी, सुकालू राम दीवान, राधे ठाकुर,दीनू दीवान,रेखराम दीवान, मिट्ठूलाल सोनवानी, गंगादीन डड़सेना, किशन डड़सेना, डेरहाराम महेंद्र, सूखीराम डड़सेना,देवचरण डड़सेना, टेकलाल डड़सेना, समारु साहू, हेमन्त डड़सेना,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के साथी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्व. राजीव गांधी जी के आदर्शों और राष्ट्रहित की भावना को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment