मटिया में बिना अनुमति के बोर खोदाई करते पाए जाने पर बोर मशीन जप्त

TEKRAM KOSLE

April 19, 2025

Masb news

रिपोर्टर टेकराम कोसले

बलौदाबाजार,आज दिनांक 19 /04/2025/  को कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में  अवैध बोर खनन पर कड़ी कर्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को तहसील टुंण्डरा के ग्राम मटिया में बिना अनुमति के बोर खनन करते पाए जाने पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा बोर खनन बंद कराकर बोर वाहन को जब्त किया गया।बताया गया कि ग्राम मटिया निवासी  राजकुमार के द्वारा एजेंट पुरुषोत्तम साहु के माध्यम से बिना पूर्व अनुमति के बोर खनन कराया जा रहा था जिसे राजस्व विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुंचकर बंद कराया  और वाहन को जब्त किया गया।
गौरतलब  है कि कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा जिले को आगामी 30 जून 2025 तक जलाभाव ग्रस्त  क्षेत्र घोषित किया गया है। इस अवधि में बिना सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति के नया बोर खनन प्रतिबंधित रहेगा । इस दौरान तहसीलदार युवराज कुर्रे पटवारी कृष्ण कुमार मिरी एवं  अन्य अधिकारी मौजूद थे।

संपादक { समाचार }

Share this content:

1 thought on “मटिया में बिना अनुमति के बोर खोदाई करते पाए जाने पर बोर मशीन जप्त”

Leave a Comment