मोर गाँव रिकोकला में 24 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा क्षेत्र

SARJU SAHU

August 16, 2026

रिकोकला। पावन श्रावण मास के अवसर पर ग्राम रिकोकला में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य काँवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बोल बम युवा समिति, ग्राम रिकोकला के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस यात्रा को लेकर शिवभक्तों एवं ग्रामवासियों में खासा उत्साह है।

आयोजित काँवड़ यात्रा में ग्राम के शिवभक्त काँवड़ यात्री जोंक नदी से पवित्र जल लेकर विभिन्न मंदिरों के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रद्धालु भगवान महादेव एवं भोलेनाथ के मंदिरों में पहुँचकर विधि-विधानपूर्वक पवित्र जल से जलाभिषेक एवं जलार्पण करेंगे।

इस दौरान पूरा वातावरण भगवान शिव की भक्ति और “हर-हर महादेव”, “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान रहेगा।यात्रा को भव्य एवं भक्तिमय स्वरूप प्रदान करने के लिए DJ की विशेष व्यवस्था भी की गई है। वहीं काँवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्किट एवं केला फल प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में शिवभक्तों एवं ग्रामवासियों से यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि काँवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि ग्रामवासियों को आपसी एकता, भाईचारे और श्रद्धा के सूत्र में जोड़ने का भी अवसर है। सभी श्रद्धालु मिलकर भगवान शिव का जयघोष करते हुए इस पावन यात्रा को सफल एवं यादगार बनाएंगे।

भव्य काँवड़ यात्रा दिनांक 24 अगस्त 2026, सोमवार को बाजार पड़ाव से आयोजित होगी। आयोजन को लेकर बोल बम युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी रिकोकला तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आयोजनकर्ता: बोल बम युवा समिति, ग्राम रिकोकला विनीत: समस्त ग्रामवासी, रिकोकला  दिनांक: 24 अगस्त 2026, सोमवार स्थान: बाजार पड़ाव, रिकोकला

 

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment