सरस्वती शिशु मंदिर बलौदाबाजार में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, खोड़सराम कश्यप ने किया ध्वजारोहण
बलौदाबाजार। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एवं सरस्वती शिक्षा संस्थान, जिला बलौदाबाजार के जिला प्रतिनिधि खोड़सराम कश्यप ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
समारोह में विद्यालय संचालन समिति के सचिव राज नारायण केसरवानी, कोषाध्यक्ष अक्षर अग्रवाल, सहसचिव श्रीमती नीलम सोनी, पूर्व अध्यक्ष विजय केसरवानी, पूर्व सचिव शिव शंकर अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य जामवंत वर्मा, समाजसेवी श्रीमती रजनी केसरवानी, अवकाश प्राप्त प्रोफेसर जय नारायण केसरवानी, जिला कार्यवाहक बलौदाबाजार शालिन साहू, पूर्व आचार्य लखन लाल वर्मा, नगर पालिका बलौदाबाजार की एल्डरमैन श्रीमती अनामिका अग्रवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि खोड़सराम कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हम सब भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुँचाने के लिए कार्य कर रहे हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शिव शंकर अग्रवाल, राज नारायण केसरवानी एवं शालिन साहू ने भी सभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनूपा चंद्राकर के मार्गदर्शन में बहन भूमिका वर्मा एवं भैया पवन ढीमर ने किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ दीदी जी श्रीमती राजेश्वरी सोनी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, आचार्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह पूरे समय राष्ट्रभक्ति, उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
