बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चखना सेंटर और होटलों में शराब पिलाने वाले 05 संचालक गिरफ्तार
बलौदाबाजार। असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशन में रविवार, 09 अगस्त को जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने, पिलाने की सुविधा देने वाले और अवैध चखना सेंटर चलाने वाले 05 संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना भाटापारा ग्रामीण, सुहेला, पलारी तथा पुलिस चौकी सोनाखान एवं गिरौदपुरी की टीमों ने संयुक्त रूप से सड़कों के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला और चखना सेंटरों पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जो लोग अवैध रूप से शराब पीने-बैठने का इंतजाम करा रहे थे और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बिगाड़ रहे थे, उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया।
इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई:
-
मंगलू (55 वर्ष), निवासी ग्राम कुर्रागढ़ (चौकी सोनाखान)
-
प्रकाश चंदेल (44 वर्ष), निवासी ग्राम तिल्दाबांधा (थाना सुहेला)
-
प्रकाश सागर (40 वर्ष), निवासी ग्राम मानाकोनी (चौकी गिरौदपुरी)
-
गैंदराम जांगड़े (44 वर्ष), निवासी ग्राम भरूवाडीह (थाना पलारी)
-
रामायण यादव (42 वर्ष), निवासी ग्राम दतरेंगी (थाना भाटापारा ग्रामीण)
पकड़े गए सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब बिक्री व गतिविधियों को रोकने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।