जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में शहीद मजदूर भूपेंद्र के घर पहुँचीं विधायक कविता प्राण लहरे, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना; 1 करोड़ आर्थिक सहायता की मांग

BIRENDRA KUMAR SEN

August 2, 2026

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में शहीद मजदूर भूपेंद्र के घर पहुँचीं विधायक कविता प्राण लहरे, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना; 1 करोड़ आर्थिक सहायता की मांग

बिलाईगढ़। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले ग्राम छुईहा निवासी मजदूर भूपेंद्र भैना के परिजनों से मिलने बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे उनके निवास पहुँचीं। विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और गहरा शोक व्यक्त किया।

​परिजनों से चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि परिवार ने जो खोया है, उस दुःख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस कठिन घड़ी में पूरा क्षेत्र और कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

​विधायक कविता प्राण लहरे ने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की है कि मृतक भूपेंद्र भैना के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि परिवार को जीवन-यापन के लिए संबल मिल सके।

​”आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। इस कायरतापूर्ण हरकत के जिम्मेदार आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

कविता प्राण लहरे, विधायक (बिलाईगढ़)

 

​अंत में विधायक लहरे ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और ईश्वर से परिजनों को इस असह्य दुःख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment