छुरा /गरियाबंद:- नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 06 (गादीकोट) में छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त अधोसंरचना मद के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
भूमिपूजन के साथ वार्ड में बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद ने कहा कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों ने विकास कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद वार्ड की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष समीम खान, सभापति चित्ररेखा ध्रुव,रजनी लहरे, बलराज पटेल,गरिमा ध्रुव,पार्षद देवसिंह नेताम,हरीश यादव,सलीम मेमन, रामजी दीवान, शांतनु देवांगन,यामीन(ट्रांसजेंडर), दीप्ति यादव, एल्डरमैन तुलाराम साहू ,सफर सचदेव, धर्मेंद्र चंद्राकर ,अजय दीक्षित रामाधार यादव,निखिल साहू ,पीयूष सिन्हा, नारायण पटेल, भवानीशंकर सेन, तुलसीराम साहू, संतोष ध्रुव,कोपेश्वर साहू, अमान उल्ला,विजय देवांगन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।