एएसआई राधेश्याम बंजारे को ‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’ से किया गया सम्मानित
धमतरी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में पत्रिका समूह द्वारा आयोजित ‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’ समारोह में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले रायपुर कमिश्नरेट और रायपुर पुलिस रेंज के 42 पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया।
इन्हीं सम्मानित पुलिसकर्मियों में एएसआई राधेश्याम बंजारे, निवासी सरसीवा एवं वर्तमान में धमतरी में पदस्थ, को भी उनके उत्कृष्ट पुलिस कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए ‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान न केवल एएसआई राधेश्याम बंजारे की मेहनत, ईमानदारी और सेवा भावना का प्रतीक है, बल्कि सरसीवा क्षेत्र और पूरे प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है। उनके सम्मानित होने पर परिजनों, शुभचिंतकों, सहयोगी पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
“कर्तव्य, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान — एएसआई राधेश्याम बंजारे को ‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’ से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल।”