विश्व भारती मारुति शोरूम में नई ब्रेजा मॉडल का भव्य लॉन्च, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने किया शुभारंभ

SARJU PRASAD SAHU

July 30, 2026

महासमुंद/बसना। बसना नगर स्थित विश्व भारती मारुति शोरूम में गुरुवार को मारुति सुजुकी की नई ब्रेजा मॉडल का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। लॉन्च के साथ ही शोरूम परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वाहन प्रेमी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

नई ब्रेजा मॉडल को पहली बार करीब से देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। आकर्षक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और आधुनिक तकनीक से लैस इस एसयूवी ने उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। लॉन्च के दौरान शोरूम प्रबंधन ने वाहन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि नई ब्रेजा सुरक्षा, आराम और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिहाज से ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि आज के दौर में लोग ऐसे वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध हों। नई ब्रेजा इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और यह निश्चित रूप से ग्राहकों की पसंद बनेगी। उन्होंने विश्व भारती मारुति शोरूम की पूरी टीम को सफल लॉन्च के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापार को मजबूती देने के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि बसना क्षेत्र तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और यहां के लोग अब नई तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस तरह के आयोजन होने से लोगों को महानगरों का रुख किए बिना नवीनतम ऑटोमोबाइल तकनीक देखने और समझने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य जन्मजय साव, सरपंच नवीन साव, लोरीश गुरुजी, अश्विनी प्रधान, निर्मल प्रधान, अखिलेश सामल, अजित प्रधान सहित विश्व भारती मारुति शोरूम का पूरा स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नई ब्रेजा मॉडल का अवलोकन किया और उसके आधुनिक फीचर्स की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में शोरूम प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा। नई ब्रेजा मॉडल का यह लॉन्च बसना के ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र के ग्राहकों को आधुनिक और उन्नत तकनीक से लैस वाहन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment