पिथौरा पुलिस की छापेमारी: खेत में अवैध महुआ शराब बेचते एक आरोपी गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

July 29, 2026

बसना/पिथौरा, 29 जुलाई 2026 पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बरेकेलखुर्द में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,200 बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरेकेलखुर्द निवासी रामलाल पटेल अपने खेत में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पिथौरा पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी रामलाल पटेल (55 वर्ष), पिता ननकु पटेल, निवासी ग्राम बरेकेलखुर्द, थाना पिथौरा को मौके से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर क्षमता की सफेद प्लास्टिक जरीकेन में रखी 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 187/2026 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पिथौरा पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment