जांजगीर चांपा/बम्हनीडीह। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के पदाधिकारियों ने बम्हनीडीह विकासखंड के नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बसंत चतुर्वेदी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला महामंत्री रमेश जांगड़े सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री चतुर्वेदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मुलाकात के दौरान विकासखंड में शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, विद्यालयों की व्यवस्थाओं तथा शासन के विभिन्न आदेश-निर्देशों के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
इस अवसर पर बम्हनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तेम्बूलकर, जांजगीर जिला महासचिव गोपाल डडसेना, राजेश कुर्रे सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।