चकरभाठा में कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों का सम्मान और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न 100 रक्तदाताओं ने किया महादान

SARJU PRASAD SAHU

July 27, 2026

बिलासपुर। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर चकरभाठा स्थित वासु मंगलम में श्रीम फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में वीर सैनिक सम्मान समारोह एवं विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की सेवा करने वाले वीर सैनिकों का सम्मान किया गया, वहीं 100 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार कौशिक, संतोष कौशिक, अजय शर्मा, डॉ. जगदीश कुलदीप एवं सौरभ कौशिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार कौशिक ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए श्रीम फाउंडेशन के संस्थापक सौरभ कौशिक एवं पूरी टीम को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए बधाई दी।

रक्तदान शिविर में 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन सत्र में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव एवं भाजपा जिला बिलासपुर के उपाध्यक्ष संतोष कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने श्रीम फाउंडेशन की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए रक्तदाताओं एवं सम्मानित सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीम फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य अखिलेश कौशिक, राहुल कौशिक, नवनीत कौशिक, प्रतीक शर्मा, छोटे वर्मा, बॉबी वर्मा, भुनेश्वर कौशिक, अरुण साहू, तुलसी कौशिक, विकास श्रीवास, मिंटू पंजवानी, विष्णु साहू, अजय साहू, बालदाऊ धुरी, पवन श्रीवास्तव, राजा कौशिक, नितेश कौशिक, प्रदीप कर्ष, किसन कौशिक, सूरज, योगेश शर्मा, भूषण कौशिक, आलोक कौशिक, रोहन कौशिक, भूपिका साहू सहित चकरभाठा के गणमान्य नागरिकों एवं वासु मंगलम के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं ऊर्जावान मंच संचालन केशव कुमार वर्मा ने किया, जिन्होंने अपनी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत शायरी से उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया। अंत में ईश्वर यादव ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment