छुरा/ गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ कलार समाज परिक्षेत्र छुरा की आवश्यक बैठक ग्राम दादरगांव में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात समाज के संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हेमंत सिन्हा (नरतोरा), रोहित सिन्हा (छुरा), निहाली सिन्हा (कुरेकेरा), कुलेश्वर सिन्हा (हरदी) एवं कुमारी सिन्हा (छुरा) को मनोनीत किया गया।
इसी क्रम में मिथलेश कुमार सिन्हा (छुरा) को तहसील निर्वाचन अधिकारी, बालचंद सिन्हा (छुरा) को कोष निरीक्षक, भूपेन्द्र सिन्हा (टेंगनाबासा) को प्रचार-प्रसार मंत्री तथा कमलनारायण सिन्हा (दादरगांव) को सहसचिव का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में समाज की एकता, संगठन के विस्तार, सामाजिक विकास एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे समाजहित में सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर मंडलेश्वर शिवलाल सिन्हा, संरक्षक रमेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष हरि सिन्हा, सचिव प्रकाश सिन्हा, जिला सलाहकार चिंताराम सिन्हा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मानसिंह सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा एवं मोहेंद्र सिन्हा, क्षेत्राधिकारी प्रीतराम सिन्हा, रेवाराम सिन्हा एवं रूपसिंह सिन्हा, ग्राम प्रमुख टीकम सिन्हा, छबिराम सिन्हा, हीरालाल सिन्हा, नीलकंठ सिन्हा, भगतराम सिन्हा, महेश सिन्हा, हिमाचल सिन्हा, युवा मंच कोषाध्यक्ष उमेश सिन्हा, सालिक राम, वीरसिंह सिन्हा, हरिलाल सिन्हा, रितेंद्र सिन्हा, श्यामलाल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाज के सामाजिक बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।