भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगा गंभीर आरोप: एल्डरमैन बनाने के लिए ढाई लाख लेने का दावा, व्हाट्सएप चैट वायरल!  शरद शर्मा का व्हाट्सएप चैट वायरल, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने आरोपों को नकारा

BIRENDRA KUMAR SEN

July 25, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगा गंभीर आरोप: एल्डरमैन बनाने के लिए ढाई लाख लेने का दावा, व्हाट्सएप चैट वायरल!

 शरद शर्मा का व्हाट्सएप चैट वायरल, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने आरोपों को नकारा

जांजगीर-चाम्पा: जांजगीर-चाम्पा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप है कि उन्होंने एल्डरमैन बनाने के लिए ढाई लाख रुपए लिए हैं. यह दावा एक व्हाट्सएप चैट के वायरल होने के बाद किया जा रहा है.

व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद हलचल मच गई है. यह व्हाट्सएप चैट सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद शर्मा के नंबर से वायरल हुई है. हालांकि, कुछ समय बाद शरद शर्मा के नंबर से पोस्ट को डिलीट कर दिया गया. इसके बाद, शरद शर्मा ने एक और पोस्ट की है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया था.

इस मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उनकी छवि को खराब और परेशान करने की साजिश की गई है. जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से गलत है. उनके द्वारा इस तरह से किसी प्रकार से काम नहीं किया गया है. उन्हें शरद शर्मा ने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा वो सब किया गया है.

यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. कांग्रेस ने इस मामले पर भाजपा को घेरा है और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, भाजपा ने इस मामले को राजनीतिक साजिश बताया है.

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment