बलौदाबाजार जिले के लखन लाल प्रधान बने पहले राष्ट्रीय कबड्डी ऑफिशियल, क्षेत्र में खुशी की लहर

TEJASWI NATH SONI

July 24, 2026

बलौदाबाजार जिले के लिए गर्व की बात है कि ग्राम पंचायत नवीन अमलीडीह के वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी एवं रेफरी लखन लाल प्रधान का चयन भारतीय कबड्डी संघ द्वारा आयोजित नेशनल ऑफिशियल के रूप में किया गया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पद पर पहुंचने वाले वे बलौदाबाजार जिले के पहले व्यक्ति बने हैं।

लखन लाल प्रधान की इस उपलब्धि से जिले सहित गिधौरी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

लखन लाल प्रधान कोलता समाज से आते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर समाज के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से न केवल बलौदाबाजार जिले बल्कि पूरे प्रदेश और समाज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि लखन लाल प्रधान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि लखन लाल प्रधान भविष्य में भी खेल जगत में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment