
कसडोल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के निर्देशों के पालन में खंड चिकित्सा अधिकारी, कसडोल द्वारा संलग्नीकरण समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के तहत कुल **43 अधिकारी-कर्मचारियों** का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें उनके मूल पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मचारी तत्काल अपने मूल पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सभी अधिकारी-कर्मचारी वास्तव में अपने मूल पदस्थापना स्थल पर लौटेंगे या फिर तात्कालिक खंड चिकित्सा अधिकारी के आदेश क्रमांक/ स्था./2026/574 कसडोल दिनांक 27/03/2026 की भांति केवल कागजी खानापूर्ति तक ही मामला सीमित रहेगा। जिसमें उच्च कार्यालयों के आदेश परिपालन में 19 स्वास्थ्य कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त किया गया था।

**MASB NEWS** और **सुघर गांव** की इस पूरे मामले पर पैनी नजर रहेगी। यदि आदेश के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही, नियमों की अनदेखी या आदेश के विपरीत कार्य होता है, तो उसे प्रमुखता से उजागर किया जाएगा। जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर **MASB NEWS – “जनता की बात सरकार तक”** अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता जारी रखेगा।