छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले, ओपी शर्मा बने CM सुरक्षा SP
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के प्रशासनिक अधिकारियों की बड़े पैमाने पर नई पदस्थापना सूची जारी की है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के 92 अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार:
- ओपी शर्मा: सेनानी, 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (माना, रायपुर) को पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा (छत्तीसगढ़) के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी यह आदेश राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से लिया गया एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है। सूची में शामिल सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची यहाँ देखे:-
