रथ यात्रा के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को मोक्ष कुमार प्रधान ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

SARJU PRASAD SAHU

July 16, 2026

महासमुंद/बसना। बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की दिव्य रथ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, प्रेम, समरसता, मानवता और सामाजिक एकता का महापर्व है। यह पर्व समाज को भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि रथ यात्रा का यह पावन अवसर श्रद्धा, विश्वास और जनसेवा का संकल्प लेने का समय है। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से बसना विधानसभा, महासमुंद जिला एवं समूचे छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और विकास का नया अध्याय प्रारंभ हो।

उन्होंने कामना की कि भगवान के दिव्य आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और मंगल का संचार हो। साथ ही किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों तथा आमजन के जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति आए।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, न्याय और समान अवसर पहुंचाने की प्रेरणा देती है। समाज में प्रेम, सद्भाव, आपसी विश्वास और सहयोग की भावना निरंतर मजबूत हो तथा सभी नागरिक क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

मोक्ष कुमार प्रधान ने श्रद्धालुओं से रथ यात्रा के दौरान अनुशासन, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।

अंत में उन्होंने पुनः समस्त क्षेत्रवासियों को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment