मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ने बदली तस्वीर: एक कॉल में बने बच्चों के आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र

SARJU SAHU

July 15, 2026

जांजगीर-चांपा। 15 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। जिले में इस सेवा के माध्यम से कई लोगों को समय पर राहत मिली है। ताजा मामला विकासखंड अकलतरा के ग्राम किरारी निवासी हीरालाल कश्यप का है, जिनके बच्चों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र बनने में उन्हें बड़ी सहूलियत हुई।

हीरालाल कश्यप के बच्चों को स्कूली कार्यों, शासकीय योजनाओं, छात्रवृत्ति, प्रवेश प्रक्रियाओं और अन्य औपचारिकताओं के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की सख्त जरूरत थी। इस समस्या को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच पूरी कर त्वरित कार्रवाई की। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकारियों ने कुछ ही दिनों में सभी प्रमाण पत्र तैयार कर हीरालाल कश्यप को सौंप दिए।

हीरालाल कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा, “एक फोन कॉल ने मेरी मुश्किलें दूर कर दीं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद व्यवस्था है।” उन्होंने इस पहल को जनहितैषी बताते हुए दूसरों को भी इसका लाभ उठाने की सलाह दी।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment