जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं सचिव संजीव पाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन मंगलवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे सौजन्य भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी सचिव संजीव पाल ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन लगातार सशक्त हो रहा है तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिल रही है। वहीं संजीव पाल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
राजीव भवन में आयोजित इस समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल नेतृत्व की सराहना की तथा संगठन की निरंतर प्रगति एवं मजबूती के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।