
रायपुर। 13 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज (पंजीयन क्रमांक 5066) द्वारा 19 जुलाई 2026, रविवार को ग्राम बरौदा (पुराना विधानसभा), रायपुर में आयोजित होने वाला प्रदेश स्तरीय आमसभा, यादव महासम्मेलन एवं सामाजिक एकता का ऐतिहासिक महापर्व अब तैयारियों के अंतिम और निर्णायक चरण में पहुंच गया है। आयोजन स्थल पर युद्धस्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि प्रदेशभर से आने वाले हजारों समाजबंधुओं को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के मार्गदर्शन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल का व्यापक निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, भोजन, सुरक्षा, यातायात, स्वागत एवं पंजीयन सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि प्रत्येक जिले से आने वाले समाजबंधुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
आयोजकों के अनुसार यह महासम्मेलन समाज के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों समाजबंधुओं के साथ वरिष्ठजन, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
महासम्मेलन में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, विभिन्न जनप्रतिनिधियों तथा समाज के वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति भी प्रस्तावित है, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, नई पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों से जोड़ने, शिक्षा, संस्कार, स्वाभिमान और सामाजिक नवजागरण को नई दिशा देने का सशक्त मंच बनेगा।
निरीक्षण के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, प्रदेश संगठन मंत्री चन्दराम यादव, प्रदेश संगठन मंत्री तीरथ यादव, कोरबा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मूरत यादव, पाटन परिक्षेत्र सचिव चरण सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रायपुर गुरुजी सीताराम यादव, रायपुर जिला अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष रामलाल यादव सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महासम्मेलन के लिए आयोजन स्थल पर विशाल वाटरप्रूफ पंडाल, आकर्षक मुख्य मंच, विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक बैठक व्यवस्था, पर्याप्त वाहन पार्किंग, शुद्ध एवं शीतल पेयजल, सभी समाजबंधुओं के लिए महाप्रसाद, स्वागत एवं पंजीयन काउंटर, सहायता केंद्र, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था तथा प्रशिक्षित समाजसेवकों द्वारा मार्गदर्शन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर सीताराम यादव, तिलक राम यादव, पहलाद यादव, बबला यादव, मनहरण यादव, जयराम यादव, बहादुर यादव, रमेश यादव, देवशरण यादव, रामानंद यादव, प्यारे लाल यादव, रोशन यादव, प्रदीप यादव, ठेकराम यादव, श्रीमती कांति रानी यादव, श्रीमती इंद्राणी यादव, राजू यादव नेवर, राजू यादव, लूप प्रसाद यादव, संजय यादव, प्रीतम यादव, गौरी शंकर यादव, सहदेव यादव, भोलाराम यादव, रामरतन यादव, मनहोरी लाल यादव, दयाराम यादव, अश्रेन यादव, हरिकिशन यादव, मिलन यादव, धनसाय यादव, दुल्हा यादव, जागेश्वर यादव, गोकुल यादव, सेवा यादव, आत्माराम यादव, भिरवाती यादव, संतु यादव, परमानंद यादव, गजानंद यादव, पंचू यादव, शत्रुघ्न यादव, लोकेश यादव, छगन यादव, नकुल यादव, मुकेश यादव, रामकुमार यादव, नंदलाल यादव, भोकू यादव, मोतीराम यादव सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महासम्मेलन सामाजिक एकता, संगठन शक्ति और समाज के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रदेशभर के सभी समाजबंधुओं से अपील की कि वे 19 जुलाई 2026 को अपने परिवार सहित ग्राम बरौदा, रायपुर पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागी बनें और समाज की एकता एवं गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।