। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सरसींवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 33.350 लीटर अवैध महुआ शराब, अंग्रेजी बीयर, अंग्रेजी गोवा एवं देशी प्लेन शराब जब्त की है।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व में 12 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जोगेसरा, मुडपार और पीपरडीह में एक साथ दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भागीरथी बंजारे (44 वर्ष), निवासी जोगेसरा के कब्जे से 13.600 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की। वहीं अनिल केंवट (23 वर्ष), निवासी मुडपार के पास से 5 बोतल अंग्रेजी बीयर, 10 पाव अंग्रेजी गोवा और 15 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 7.750 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई। इसके अलावा अशोकमति साहू (40 वर्ष), निवासी पीपरडीह के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वीणा यादव, प्रधान उप निरीक्षक डेगराम साहू, सहायक उप निरीक्षक मनसुसाय पैंकरा, धुपेश्वरी सिन्हा सहित थाना सरसींवा के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।