मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी सहित 5 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
पिथौरा। पिथौरा थाना क्षेत्रांतर्गत डोगरीपाली जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई कर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि 8 अन्य मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 9 मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल व 4,600 रुपये नकद सहित कुल 5 लाख 4 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
दिनांक 08 जुलाई 2026 को पिथौरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कामाख्या मंदिर डोगरीपाली के आगे पहाड़ी के नीचे जंगल में जुआ खेलने का फड़ सजा हुआ है। सूचना के आधार पर पिथौरा पुलिस की टीम ने सटीक दबिश दी और जुआ फड़ से 5 जुआरियों को दबोचा।
गिरफ्तार जुआरी
1. अमोल मानिकपुरी (पिता किशनदास मानिकपुरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी टप्पासेवैया, थाना पिथौरा)
2. राकेश मरावी (पिता शत्रुहन मरावी, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02 रावणभाठा, थाना पिथौरा)
3. उत्तम पाडे (पिता उज्जल पाडे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 05 पिथौरा, थाना पिथौरा)
4. रोहित कुम्हार (पिता नित्यानंद कुम्हार, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुण्डा, थाना आताबीरा, जिला बरगढ़; हाल पता भगतदेवरी, थाना सांकरा, जिला महासमुन्द)
5. सदानंद यादव (पिता समारू यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी पाटनदादर, थाना सांकरा, जिला महासमुन्द)
फरार जुआरियों की तलाश जारी
पुलिस की भनक लगते ही जुआ फड़ से 8 जुआरी फरार हो गए। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है:
1. फरीद खान – निवासी लाखागढ़
2. मनोज साहू – निवासी टप्पासेवैया
3. रोशन – निवासी टप्पासेवैया
4. छोटू खान – निवासी कोकोभाठा
5. कृष्णा नायक – निवासी पाटनदादर
6. सूरज तांडी – निवासी भगतदेवरी
7. कंटतरू – निवासी लहरौद
8. हेमंत ठाकुर – निवासी लहरौद
जब्त संपत्ति
वस्तु मात्रा अनुमानित कीमत
मोबाइल 05 नग ₹50,000
मोटरसाइकिल 09 नग ₹4,50,000
नकद राशि – ₹4,600
ताश (52 पत्ती) 01 सेट –
कुल जब्ती ₹5,04,600
कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 170/26 पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
· धारा 3(2) – छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम
· धारा 112 – बीएनएस (लघु संगठित अपराध)
सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पिथौरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ और सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों पर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं जुआ खेले जाने की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं