सेहरापानी में गूंजी छत्तीसगढ़िया एकता की आवाज,

BHUPENDRA SINHA

July 7, 2026

सेनानी बैठक में सदस्यता अभियान को मिली नई गति,

छुरा/ गरियाबंद:- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तत्वावधान में रविवार, 5 जुलाई को ग्राम सेहरापानी में आयोजित सेनानी बैठक में छत्तीसगढ़िया एकता, संगठन विस्तार और जनजागरण का संदेश गूंजा। बैठक के साथ चलाए गए सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में नए साथियों ने उत्साहपूर्वक संगठन की सदस्यता ग्रहण कर छत्तीसगढ़िया विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठित होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ गांव-गांव पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों को सदस्यता पर्ची प्रदान की गई तथा उन्हें संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और आगामी जनजागरण अभियानों की जानकारी दी गई। उपस्थित सेनानियों ने अपने-अपने गांवों में सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान, सामाजिक एकजुटता और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। सभी उपस्थित सेनानियों ने एक स्वर में कहा कि संगठन की मजबूती से छत्तीसगढ़िया समाज की आवाज और अधिक प्रभावशाली बनेगी।

कार्यक्रम में इगेश्वर नागेश, पूरन नागेश, संतोष यादव, पवन नेताम, अर्जुन नेताम, जलंधर जगत, परमेश्वर नेताम, सुरेंद्र कुमार, भानुप्रताप यादव, चैतराम ध्रुवा, अजय नेताम, परमेश्वर नागेश, पुष्पराज साहू, चोखेलाल साहू सहित बड़ी संख्या में सेनानी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment