समाधान सेल की सूचना पर बड़ी कार्रवाई: 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी रंजीत सागर गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

July 5, 2026

समाधान सेल की सूचना पर बड़ी कार्रवाई: 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी रंजीत सागर गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित “समाधान सेल” अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ बेहद प्रभावी साबित हो रहा है। इसी कड़ी में, समाधान हेल्पलाइन पर मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस चौकी सोनाखान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आम नागरिकों द्वारा “समाधान सेल” पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ग्राम देवतराई में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सोनाखान पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम देवतराई में मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी रंजीत सागर (उम्र 41 वर्ष), निवासी ग्राम देवतराई को अवैध महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया।

​पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 09 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है, जिसकी बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग ₹1,800 बताई जा रही है। पुलिस ने शराब को ज़ब्त कर आरोपी रंजीत सागर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने बताया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए “समाधान सेल” लगातार सक्रिय है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आस-पास होने वाले किसी भी अपराध, नशीले पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहते हुए समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment