सेवा सेतु से आसान हुआ सरकारी सेवाओं का लाभ, हितग्राही को समय पर मिला निवास प्रमाण पत्र

SARJU PRASAD SAHU

July 3, 2026

बलौदाबाजार। 1 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र आमजन के लिए सुविधाजनक माध्यम बनकर उभरा है। इसके माध्यम से नागरिकों को घर के निकट विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रहा है।

बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम विश्रामपुर निवासी वंदना केसवर को सेवा सेतु केंद्र, तहसील कार्यालय सिमगा के माध्यम से उनके बच्चे का निवास प्रमाण पत्र निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त हुआ। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा त्वरित निराकरण के कारण उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

वंदना केसवर ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र की सहायता से उन्हें कम समय में आसानी से निवास प्रमाण पत्र मिल गया। इससे न केवल उनका समय बचा, बल्कि यात्रा व्यय में भी कमी आई और बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है, जिससे नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। वर्तमान में सेवा सेतु के जरिए 442 शासकीय सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन सेवा सेतु के माध्यम से नागरिक सुविधाओं के विस्तार और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment