नकटी गांव में सरकार की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण और तानाशाही का प्रतीक: टी.एस. बाबा

BIRENDRA KUMAR SEN

July 3, 2026

नकटी गांव में सरकार की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण और तानाशाही का प्रतीक: टी.एस. बाबा

  • बरसात के मौसम में आशियाने उजाड़ना सरकार की असंवेदनशीलता का प्रमाण
  • 25 से अधिक पीएम और इंदिरा आवास वाले क्षेत्र में 5 हजार पुलिस बल लगाकर की गई कार्रवाई
  • कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना उनका दर्द, न्याय की मांग की

रायपुर/रायपुर ग्रामीण:

नकटी गांव में प्रशासन द्वारा की गई बेदखली की कार्रवाई पर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से अमानवीय, असंवेदनशील और तानाशाहीपूर्ण करार दिया है।

​पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद वरिष्ठ नेतृत्व ने सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थल पर यह कार्रवाई की गई, वहां पहले से ही 25 से अधिक इंदिरा आवास और प्रधानमंत्री आवास बने हुए हैं। वहां के निवासियों को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल रही थीं और प्रशासन उनसे बाकायदा टैक्स भी वसूल रहा था। ऐसे में एक पक्ष को हटाने और दूसरे को बसाने के लिए 4 से 5 हजार पुलिस बल का इस्तेमाल करना सरकार की सोची-समझी असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

​पीड़ितों का दर्द साझा करते हुए नेताओं ने कहा:

​”प्रशासन के लिए यह सिर्फ एक कागजी आदेश का पालन या सरकारी कार्रवाई हो सकती है, लेकिन जिन गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़े गए हैं, यह उनकी जिंदगी भर की जमापूंजी को खत्म करने जैसा कृत्य है। जब भरी बरसात में बुलडोजर और सरकारी मशीनरी इन गरीबों के सामने खड़ी थी, तो ऐसा लग रहा था कि कानून उनकी लाचारी का मज़ाक उड़ा रहा हो।”

 

​नकटी गांव में पीड़ितों का हौसला बढ़ाने और वस्तुस्थिति का जायजा लेने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री उद्दव राम वर्मा, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती जागेश्वरी वर्मा और प्रशांत बोकड़े सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​कांग्रेस ने मांग की है कि इस अमानवीय कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए और बेघर हुए परिवारों को अविलंब न्याय व मुआवजा दिया जाए।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment