हर पक्का घर में वाटर हार्वेस्टिंग जरूर बनवाएं-कलेक्टर जलसंचयन वाहिनी का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

SARJU PRASAD SAHU

April 15, 2025

बलौदाबाजार भाटापारा -: 15 अप्रैल 2025  कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत जलसंचयन विषय पर जलसंवाहिनी का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोनी ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने निर्देशित किया कि हर नाला व गड्ढे के पास सॉख गड्ढे (सोखता गड्ढा) बनवाया जाए जिससे वर्षा जल का संचयन हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि हर पक्के मकान में जल संग्रहण (वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली अनिवार्य रूप से स्थापित किये जाएं । उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जिन ग्रामों में कार्य नहीं हुआ है, वहां की बिंदुवार जानकारी एकत्र कर लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए एवं नए ठेकेदारों को टेंडर जारी किए जाएं। पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने वालों पर पंचायत स्तर पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी रूप से घरों में लगाए गए टुल्लू पंप जप्त कर सम्बधित पर जुर्माना लगाया जाए। इसके साथ ही अतिरिक्त नल कनेक्शन को भी बंद करने के निर्देश दिए ताकि जल की अनावश्यक बर्बादी रोकी जा सके।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि 20 तारीख से पहले 50 पंचायतों में हर घर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था करते हुए तालाबों की सफाई एवं जल संचयन के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने मिशन मून के तहत तीव्र गति से कार्य करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, पी एच ई के कार्यपालन अभियंता मनोज ठाकुर सहित जिला पंचायत के अन्य अधिकारी एवं जल वाहिनी समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “हर पक्का घर में वाटर हार्वेस्टिंग जरूर बनवाएं-कलेक्टर जलसंचयन वाहिनी का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न”

Leave a Comment