इमली की बोरियों के नीचे छिपाकर हो रही गांजे की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा 94 किलो गांजा; 2 आरोपी गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

June 30, 2026

इमली की बोरियों के नीचे छिपाकर हो रही गांजे की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा 94 किलो गांजा; 2 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले की डोंगरीपाली थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आयशर ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा 94 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे के पैकेटों को ट्रक में लदी करीब 12 टन इमली की बोरियों के नीचे छिपा कर रखा था। पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​जब्त किए गए गांजे की कुल कीमत 9,40,000 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

​जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, शराब और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

​इसी कड़ी में, उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को 29 जून 2026 को एक पुख्ता मुखबिर सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुहेला-बरमकेला मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम डोंगरीपाली मोड़ के पास घेराबंदी की।

​इसी दौरान सोहेला (ओडिशा) की ओर से आ रही एक लाल रंग की आयशर ट्रक (क्रमांक UP 30 DT 5256) को रोककर पूछताछ की गई।

​ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें करीब 12 टन इमली की बोरियां लदी हुई थीं। जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो इमली की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए पैकेट मिले, जिनमें कुल 94 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था।

पुलिस द्वारा की गई कुल जब्ती:

    • अवैध गांजा: 94 किलोग्राम (कीमत लगभग ₹9,40,000)
    • आयशर ट्रक: क्रमांक UP 30 DT 5256 (कीमत लगभग ₹15,00,000)
    • मोबाइल फोन: 03 नग

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. जगत मोदक (उम्र 52 वर्ष), पिता: स्व. शिबू मोदक, निवासी: ग्राम आलर गाड़ियाबस्ती, थाना पुटकी, जिला धनबाद (झारखंड) – ट्रक चालक
  2. सुनील बर्मा (उम्र 40 वर्ष), पिता: स्व. नाथूराम बर्मा, निवासी: ग्राम पटरादेह, जिला नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) – खलासी

 

​पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 27/26, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment