महतारी वंदन योजना: ई-केवाईसी नहीं कराने वाली महिलाओं की अगली किस्त पर रोक

BIRENDRA KUMAR SEN

June 29, 2026

महतारी वंदन योजना: ई-केवाईसी नहीं कराने वाली महिलाओं की अगली किस्त पर रोक

रायपुर, 29 जून। महतारी वंदन योजना के तहत लाभ ले रहीं महिलाओं के लिए अहम खबर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं ने 30 जून तक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जुलाई माह की किस्त नहीं दी जाएगी।

जिले में इस योजना के अंतर्गत करीब 3.18 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 3 लाख महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि करीब 16 हजार महिलाएं अभी भी ई-केवाईसी से वंचित हैं।
अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाली महिलाओं के खातों में राशि डालना अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। योजना का लाभ केवल पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए राज्यभर में सत्यापन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

हालांकि, इस प्रक्रिया में कुछ व्यावहारिक समस्याएं भी सामने आ रही हैं। कई महिलाएं रोजगार के कारण राज्य से बाहर हैं, जिससे वे समय पर सत्यापन नहीं करा पा रही हैं। इसके अलावा, बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान अंगूठे का निशान मैच नहीं होने जैसी तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं।
विभाग ने सभी हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उनकी आगामी किस्त प्रभावित न हो।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment