ग्राम मोंगरा (चरौदा) में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की बैठक, सदस्यता अभियान को मिला उत्साहपूर्ण समर्थन,

BHUPENDRA SINHA

June 22, 2026

छुरा/ गरियाबंद :- विकासखंड छुरा के अंतर्गत ग्राम मोंगरा (चरौदा) में रविवार, 21 जून 2026 को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की महत्वपूर्ण बैठक एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े सेनानी भाइयों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, गांव-गांव तक विस्तार करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा छत्तीसगढ़िया अस्मिता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया तथा छत्तीसगढ़िया समाज को एकजुट करने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना लगातार गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और आने वाले समय में संगठन की विचारधारा एवं जनजागरण अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया तथा नए सदस्यों का गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें संगठन से जोड़ा गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी, माटी, भाषा और हक-अधिकारों की रक्षा के लिए मिलजुलकर कार्य करने की बात कही।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी रणनीति, गांव स्तर पर बैठकें, जनसंपर्क अभियान तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर “जय जोहार, जय छत्तीसगढ़ महतारी” के नारों के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में सेनानी भाई बजरंग नायक, मनसाय नेताम, गौतम सोरी, भुनेश्वर भोई, हेमराज महानंद, भूषण ठाकुर, प्रदीप नेताम, काडूराम नायक, लखन चक्रधारी, दीनूराम नायक, अभयराम नागवंशी, खोजीराम नेताम सहित छुरा खड़ अध्यक्ष चोखेलाल साहू, महासचिव पुष्पराज साहू, जिला महासचिव तेजराम मरकाम, अन्नाकुमार मरकाम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment