पोता पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच

SARJU PRASAD SAHU

June 19, 2026

मालखरौदा/सक्ती। ग्राम पंचायत पोता के पंचायत भवन में BRC प्रोजेक्ट-2, जिला सक्ती के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत पोता सहित आसपास के गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया गया।

शिविर में रक्तचाप (बीपी), शुगर एवं रक्त जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लेप्रोसी मिशन बी.एल. होम अस्पताल से डॉ. सौरभ आनंद, रश्मि नायक (फिजियोथेरेपिस्ट), रजनी कुमार, पुष्पलता मारकस, सुमीत नाग (लेब टेक्नीशियन), आनंद स्वरूप, अरमान, अंजुमला एवं आयुष ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं लेप्रोसी मिशन के BRC प्रोजेक्ट से कार्यक्रम अधिकारी किश्मत नंदा, पीआईएफ श्याम चंद्रा, सीडीओ मनोज नाग, सीडीओ प्रितम मानिकपुरी, कार्यकर्ता अमिलाल घृतलहरे, उम्मेंद बरेठ एवं निलांबर पटेल उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत पोता की सरपंच रुमा सारथी, पंचायत प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ता महेश सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग देखने को मिला, जिससे शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सरपंच रुमा सारथी ने BRC प्रोजेक्ट-2, लेप्रोसी मिशन की टीम तथा स्वास्थ्य सेवाएं देने पहुंचे चिकित्सकों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले गांव के सभी नागरिकों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment