किसानों के हक में कांग्रेस का हल्लाबोल: खाद की किल्लत और महंगाई को लेकर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
प्रदेश किसान कांग्रेस के निर्देशानुसार आज जिला किसान कांग्रेस सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एक विशाल विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाने, आसमान छूती महंगाई और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस बड़े प्रदर्शन में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे मुख्य रूप से शामिल हुईं और किसानों की आवाज को बुलंद किया।

घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:
”किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज हमारे किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं, जबकि बाजार में खाद की कालाबाजारी धड़ल्ले से चल रही है। इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल और आवश्यक खाद्य सामग्रियों की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता और किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी।”

इस कलेक्ट्रेट घेराव और विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
- श्रीमती कविता प्राण लहरे (विधायक, बिलाईगढ़)
- श्री ताराचंद देवांगन (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी)
- श्री अरुण मालाकार (पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी)
- जिला किसान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन।
इसके साथ ही ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर के सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ता साथी और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसानों को खाद की सुचारू आपूर्ति नहीं की गई और कालाबाजारी पर लगाम नहीं कसी गई, तो यह आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान, उनके अधिकार और हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक निरंतर लड़ती रहेगी।