सरसों की खेती में सफलता की नई मिसाल: वेदप्रकाश पटेल बने क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा

BIRENDRA KUMAR SEN

June 11, 2026

सरसों की खेती में सफलता की नई मिसाल: वेदप्रकाश पटेल बने क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा

महासमुन्द जिले के बेल्टिकरी गाँव के प्रगतिशील किसान वेदप्रकाश पटेल ने अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और आधुनिक कृषि तकनीकों के बल पर सरसों की खेती में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने शुरुआत में अपनी भूमि पर सरसों की खेती की और बेहतर उत्पादन तथा लाभ मिलने के बाद खेती का दायरा लगातार बढ़ाया।

उनकी सफलता और कुशल प्रबंधन को देखकर आसपास के कई किसानों ने भी उन पर भरोसा जताया तथा अपनी भूमि खेती के लिए उपलब्ध कराई। इसके परिणामस्वरूप किसान ने बड़े स्तर पर सरसों की खेती कर उत्कृष्ट उत्पादन हासिल किया। उन्होंने उन्नत किस्म के बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई तथा कीट एवं रोग नियंत्रण जैसी वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त किए।

किसान वेदप्रकाश पटेल का मानना है कि खेती में सफलता केवल भूमि के आकार पर निर्भर नहीं करती, बल्कि सही योजना, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और निरंतर मेहनत पर आधारित होती है। उनकी इसी सोच और प्रयास ने उन्हें क्षेत्र के सफल किसानों की श्रेणी में स्थापित किया है।

आज उनकी उपलब्धि आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। उनकी सफलता की कहानी यह संदेश देती है कि यदि किसान नई तकनीकों को अपनाते हुए योजनाबद्ध तरीके से खेती करें, तो कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है।

किसान वेदप्रकाश पटेल की यह उपलब्धि न केवल ग्राम बेल्टिकरी बल्कि पूरे महासमुंद जिले के किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है, जो कृषि में नवाचार, आत्मविश्वास और परिश्रम की शक्ति को दर्शाती है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment