कलेक्टर जनदर्शन में हितग्राही का महज 5 मिनट में बना राशन कार्ड
बलौदाबाजार,10 जून 2026/जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित कलेक्टर जनदर्शन लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ne मंगलवार को जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी।सिमगा विकासखंड के ग्राम सकरी निवासी फगनी साहू अपनी राशन कार्ड संबंधी समस्या लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचीं। उन्होंने राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल खाद्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा त्वरित पहल करते हुए महज 5 मिनट के भीतर फगनी साहू का राशन कार्ड तैयार कर उन्हें प्रदान कर दिया गया। अपनी समस्या का इतनी शीघ्रता से समाधान होते देख श्रीमती फगनी साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनदर्शन के माध्यम से उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का तत्काल समाधान हो गया, जिससे उन्हें शासन की जनहितकारी कार्यप्रणाली पर और अधिक विश्वास हुआ।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निराकरण किया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच रहा है।