कसडोल। मोहतरा 04 जून 2026 मोहतरा निवासी श्री गौरा यादव के पिता स्वर्गीय पुरन यादव का निधन दिनांक 26 मई 2026 को हो गया था। उनके निधन के उपरांत आज गुरुवार, 04 जून 2026 को दशगात्र कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दुःखद अवसर पर बलौदा परिक्षेत्र पंजीयन क्रमांक 5066 के पदाधिकारीगण एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में बलौदा परिक्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव, सहसचिव भरथरी यादव, विशेष सलाहकार भुजऊ राम यादव, सलाहकार फिरतु राम यादव, बरपाली ग्राम प्रमुख टीका राम यादव, टुण्डा ग्राम प्रमुख शिव प्रसाद यादव, गिरौदपुरी ग्राम प्रमुख महेत्तर यादव सहित अनेक यादव बंधु उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय पुरन यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।